संतकबीरनगर । यूपी के संत कबीर नगर जनपद में मन बड़ों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि पुलिस भी हाथ खड़ी कर ले रही हैं। मामला मेहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा के निवासी गोपाल मौर्य का कहना है कि गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों ने उस के खेत में लगे लगभग 50 पेड़ लिपस्टिक को नष्ट करते हुए हैंड पाइप और मशीन तोड़कर आदि तमाम प्रकार की क्षति पहुंचाते हुए भद्दी-भद्दी गालियां और धमकियां दिए गोपाल मौर्य ने बताया कि अपनी आप बीती लेकर दिनांक 21 दिसम्बर को थाना मेहदावल पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया।लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना होने से प्रार्थी को आए दिन जान - माल की धमकी मिलती रहती है अब गोपाल मौर्य ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ