Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसौधा चीनी मिल में गैस के रिसाव से एक मजदूर की मौत, एक घायल



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:जनपद के मसौधा चीनी मिल में सल्फर गैस के रिसाव से एक मजदूर की मौत हो गई एक अन्य मजदूर जिन्दगी व मौत से जूझ रहा है घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरू हो गई है
         रविवार को मसौधा चीनी मिल में एक ठेकेदार रणधीर के दो मजदूर राजेश कुमार व रामयश मिल में काम कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे मजदूर राजेश कुमार निवासी हरिवंशपुर कोतवाली बीकापुर अचानक सीढ़ी से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक अन्य साथी उसे अस्पताल ले जा पाते, तब उसकी सांस थम चुकी थी इस घटना के बाद मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया इसी बीच एक और मजदूर रामयश निवासी ग्राम पारा गोड़वा, बीकापुर भी ऊपर से गिरकर घायल हो गया आनन-फानन में अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है
         मसौधा चीनी मिल के महा प्रबंधक (कार्मिक व प्रशासन) बीएन मिश्रा ने बताया कि गन्ने की पेराई के बाद निकलने वाले जूस की पाइप वाले स्थान पर सल्फर गैस के रिसाव से दोनों मजदूर बेहोश होकर गिर गए इसमें घायल होने से एक मजदूर राजेश की मौत हो गई इसकी जांच-पड़ताल शुरू करा दी गई है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे