अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद ।जानलेवा व् छुट्टा सांडों के आतंक से परेशान लोगों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी रूदौली पंकज सिंह ने संज्ञान लिया दिया पकड़ने का आदेश दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर रूदौली के मोहल्ला मंगल बाजार,पुरे हुसैन खान व् ग्राम क़ादिर पुर के लोग छुट्टा व् जानलेवा सांडों के आतंक से काफी समय से परेशान थे छुट्टा सांड़ इलाके के कई लोगो को चोटहिल कर चुके थे जिससे परेशान होकर लोगों ने तेज़तर्रार उपजिलाधिकारी पंकज सिंह को सूचना दी जिसे संज्ञान लेकर तुरन्त उन्होंने वन विभाग,नगर पालिका रूदौली,पशु चिकित्साधिकारी व् राजस्व टीम को स्थानीय पुलिस के साथ भेजा।संयुक्त टीम ने काफी मशक़्क़त के बाद सांडों को पकड़ कर वन विभाग के हवाले किया तब जाके स्थानीय लोगों ने चैन की साँस ली इस मौके पर चौकी इंचार्ज नया गंज आर सी यादव मय पुलिस बल,लेखपाल शोभाराम,सुभाष चंद मिश्रा, सभासद कुलदीप सोनकर व् इदरीस,कमल किशोर आदि लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ