अमरजीत सिंह
फैजाबाद: पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वां जन्म दिवस 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया गया इस मौके पर सर्वप्रथम बी आर सी कार्यालय नेवरा में विकास खण्ड मवई के शिक्षकों की ओर से निःशुल्क स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में मुल्क को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया आज हमारे मुल्क में जो विकास कार्य दिखाई दे रहा है उसमें अटल जी का भी काफी योगदान है श्री यादव ने कहा कि आज जो चारों ओर सड़कों का जाल बिछा है वह अटल बिहारी वाजपेयी जी की ही देन है क्योंकि उन्होंने ही प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की थी ।इससे पूर्व विधायक श्री यादव ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने विधायक को साल ओढ़ाकर स्वागत किया एन पी आर सी मो0 कलीम तथा मो0 आरिफ खान ने विधायक को स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर करीब तीन सौ गरीब बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया समारोह की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला ने की तथा संचालन डॉक्टर अनवर हुसैन खाँ ने किया समारोह को ब्लाक प्रमुख मवई राजीव तिवारी, भाजपा नेता रघुनन्दन चौरसिया,प्रसिद्ध शायर इमरान अलियाबादी, अल्हण गोंडवी,आदि लोगों ने सम्बोधित किया । शिक्षक नेता मो0 आरिफ खान ने समारोह में आये हुये अतिथियों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर एहतराम हुसैन खाँ, शब्बू,संजय सिंह, मो0 कलीम,अवधेश शर्मा, विजय विश्व कर्मा,सुशील पाण्डेय,आदित्य तिवारी, संतोष मिश्रा,विष्णु गुप्ता, मो0 जावेद,विनय यादव आदि लोग उपस्थित थे
उसके बाद रुदौली के स्थानीय निरीक्षण गृह 'डाक बंगला'पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का 93 वा जन्म दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विचार गोष्ठी, रक्त दान ,फल व कम्बल वितरण तथा हवन यज्ञ कर अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की गईं। निरीक्षण गृह रुदौली में एक वृहद स्तरीय विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें विधायक राम चन्द्र यादव ने अटल बिहारी के जीवन चरित्र पर ब्यापक रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें युग पुरुष बताया विधायक के नेतृत्व में रुदौली तहसील प्रशासन ने 1000 निर्धन व महिलाओं को कम्बल वितरित किया गया विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री ने अटल जी को महान राजनीतिक , समाज सेवी, कवि हृदय विचारक , लेखक व राष्ट्र पुरोधा बताया अन्य वक्ताओं में अजीत प्रताप सिंह, राजेश गुप्त,अनिल कुमार मिश्र,डॉ0 राम चन्द्र यादव्,वीरेंद्र शर्मा, ताज उद्दीन पप्पू आदि रहे इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश यादव,राम नरेश नेता,सभासद बुध राम लोधी, उमा शंकर कसौधन, कुलदीप सोनकर,आशीष वैश्य अनिल लोधी, राम प्रेस यादव, राज किशोर सिंह, पंकज शर्मा,शेखर गुप्त,अंसार अहमद,शैतान तिवारी,राघवेंद्र शर्मा,राम भवन रावत,शकील प्रधान,प्रताप नारायण पाठक,देव नारायण पाठक,रामराज लोधी,मनीष चौरसिया,सचिन कसौंधन,प्रमोद कुमार एड्वोकेट आदि मौजूद थे प्रोग्राम का संचालन आशीष शर्मा ने किया इसअवसर पर तहसीलदार राम जन्म यादव,नायब तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा,राजस्व निरीक्षक छेदी दूबे, अनुपम वर्मा,विश्वा नाथ सिंह,लेखपाल शोभाराम,सुभाष चंद्र मिश्रा सहित अन्य राजस्व कर्मी व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन चौधरी ने कम्बल वितरण में सहयोग प्रदान किया विधायक राम चन्द्र यादव ने सी एस सी रुदौली में चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मदन बरनवाल व फार्मेसिस्ट सी वी यादव की उपस्थिति में मरीजो को फल वितरित किया भरतीय जनता पार्टी नगर रुदौली द्वारा बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जन्म दिवस धूम धाम के साथ मनाया नया गंज,रसूल बख्श, पूरे जामी,पूरे हुसैन खां, सलार बूथ पर पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन मीरपुर में विश्व नाथ तिवारी, कजियाना व शेखाना बूथ अभय वैश्य, पुराना बाजार वेद रत्न मोहन,मखदूम जादा, ख्वाजा हाल, पूरे मिया काशी पुर , कायस्थाना, बूथ पर विवेक गुप्त, के मार्ग दर्शन में सु शासन दिवस मनाया गया जिसमें भाजपा सरकार के कार्यो की चर्चा कर अटल जी की जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया कार्य क्रम में बुध राम लोधी, उमा शंकर कसौधन सभासद जिया लाल लोधी, प्रेम जायसवाल, खुर्शेद, आई टी सेल प्रभारी अमित कसौधन, दिनेश यादव,सिध्य मांन सिंह, शिवांश कसौधन आदि उपस्थित थे संचालन नगर महा मंत्री अभय वैश्य एडवोकेट ने किया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ