एलायंस क्लब का शुरू हुआ कम्बल बितरण अभियान
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । गरीब, असहाय लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक वर्षो की भॉति इस बार भी एलायंस क्लब इण्टर नेशनल ने सोमवार की रात्रि से कम्बल वितरण अभियान का शुभारम्भ कर दिया है । सोमवार की रात्रि क्लब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रोशन लाल उमर बैश्य के नेतृत्व में अपने क्लब के सदस्यों व क्लब के महिला पदाधिकारियों संग नगर के रेलवे स्टेशन, चिलबिला, चौक जिला अस्पताल समेत अन्य प्रमुख स्थानो पर ठंड से ठिठुर रहे महिला, पुरूषो को कम्बल मुहैया करा कर उन्हे ठंड से राहत देने का प्रयास किया, जिसकी लोगो ने सराहना की । इस दौरान क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि मानव एक सामाजिक प्राणी है । इस समाज के बिना उसका रहना कठिन ही नहीं असंभव है ।
समाज के सेवकों का यह कर्तव्य है कि वे सच्चे दिल से समाज की सेवा करें । सच्चे हृदय से की गयी समाज सेवा ही इस देश व संसार व समाज का कल्याण कर सकती है । उन्होने बताया कि यह अभियान पूरे ठंड भर जारी रहेगा और जिले के दान दाताओं से अपील किया कि जो इस अभियान में सहयोग कर सकते है वह क्लब को यथाशक्ति के अनुसार कम्बल, साल आदि उपलब्ध करा सकते है । इस मौके पर क्लब के सदस्य डॉ दयाराम मौर्य " रत्न "ने कहा कि मानव को हर कदम कदम पर समाज की आवश्यकता होती है, इसलिए हमे निस्वार्थ भाव से समाज के लोगों की सेवा, मदद, करना चाहिए ।इस मौके पर समाज सेविका श्रीमती पूनम गुप्ता ने कहॉ कि समाज सेवा के जरिए राष्ट्र की व्यवस्था मे सुधार किया जा सकता है ।
समाज सेवा के द्वारा सरकार और जनता दोनों की आर्थिक सहायता की जा सकती है ।उन्होने कहा कि आज हमारे देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर है, ऐसे में समाज की सेवा करना हर युवा का कर्तव्य है । कम्बल वितरण के दौरान प्रमुख रूप से देवेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, कृष्ण मोहन, छेदीलाल सुरेश अग्रवाल, अशोक कुमारी, रेखा उमरवैश्य, अर्चना पाण्डेय समेत आदि क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ