लालगंज प्रतापगढ़। साथी के पिता के आकस्मिक निधन पर बुधवार को वकीलों ने तहसील मुख्यालय पर शोकसभा कर संवेदना प्रकट की। तहसील के अधिवक्ता कुलभूषण शुक्ल के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार युगुलकिशोर शुक्ल (85) का लम्बी बीमारी के चलते मंगलवार की देर शाम निधन हो गया। स्व. युगुलकिशोर भारतीय सेना मे भारत पाक युद्ध के बाद वीरता पदक से भी सम्मानित हुये थे। कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। वहीं तहसील मुख्यालय पर हुई शोकसभा मे स्व. युगुलकिशोर को वकीलों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, महामंत्री संदीप सिंह, शिव नारायण शुक्ल, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, आचार्य राजेश पाण्डेय, विकास मिश्र, अनिल महेश, अजय शुक्ल गुडडू, संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र शुक्ला आदि रहे। इधर स्थानीय पत्रकारों ने भी साथी पत्रकार कुलभूषण के पिता के निधन पर बैठक के जरिये शोक जताया है। बैठक की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष देवानंद मिश्र व संचालन चंद्रशेखर तिवारी ने किया। इस मौके पर डा. आशीष सिंह, बाबा नरेंद्र ओझा, सुरेन्द्र तिवारी सागर, सुनील सिंह, साकेत मिश्र, द्वारिका प्रसाद तिवारी, प्रमोद सिंह बाबा, संजीव दुबे, गौरीशंकर त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, सुरेश मिश्र मदन, उमेश त्रिपाठी आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ