Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:मण्डी समिति बनने के बर्षों बाद भी नहीं हुआ संचालित


अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
मण्डी समिति को संचालित कराने की मांग


बलरामपुर ।। सादुल्लाह नगर में एक वर्ष पूर्व निर्मित सब्जी मंडी का संचालन हो तो सादुल्लाह नगर बाजार आए दिन लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। राजकुमार, तहारत रजा शाह, कमलेश कुप्ता, अमित श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव, जुबेर, अजय, अरविंद, नसीम, वसीम, जुनेद, आलोक श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मंडी समिति के संचालन की मांग की है ।

                   जानकारी के अनुसार तहसील उतरौला क्षेत्र के सादुल्लाह नगर बाजार में एक वर्ष पूर्व मंडी समिति द्वारा जिला पंचायत डाक बंगले के बगल सादुल्लाह नगर सब्जी मंडी का निर्माण एक वर्ष पूर्व कराया गया था । सब्जी मंडी में दर्जनों पक्की दुकानें हैं व एक बड़ा निलामी चबुतरा है ।सब्जी मंडी के निर्माण के एक वर्ष बाद भी संचालन नहीं हो सका । लाखों रुपए की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण कराया गया परंतु आज तक वह शोपीस बना खड़ा हुआ है । विभागीय उदासीनता के चलते एक ओर जहां सरकार के लाखों रुपए ब्यय हो चुके हैं वहीं दूसरी ओर लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई । अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सादुल्लाह नगर बाजार में फल व सब्जी विक्रेता बाजार के सड़कों पर व पटरीयों पर ठेले पर फल सब्जी की बिक्री करते हैं जिससे आए दिन बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है । घंटो लगने वाली जाम से बाजार पार करना मुश्किल हो जाता है । अालोक श्रीवास्तव ने कहा की सब्जी मंडी का संचालन होने से जब फल व सब्जीयों की दुकाने मंडी समिति में लगने लगेंगी एेसे में बाजार में लगने वाली जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी । क्षेत्रवासीयों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र सब्जी मंडी के संचालन की मांग की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे