Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:शीतकालीन क्रिकेट कप टूर्नामेंट प्रतियोगिता में ग्लोबल हंटर्स ने मारी बाजी



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जा रहा शीतकालीन त्रिकोणीय श्रृंखला 2018 क्रिकेट कप टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को ग्लोबल हंटर्स व आनंदवन इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया । जिसमें ग्लोबल हंटर्स ने 50 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लोबल हंटर्स ने 18.4 ओबर में सभी विकेट खोकर 101 रन का स्कोर तैयार किया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी आनंदवन की पूरी टीम 50 रनों पर ही ढेर हो गई । इस प्रकार मैच को 50 रनों से जीत कर ग्लोबल हंटर्स ने विजेता होने का गौरव हासिल किया । मैच के उपरांत मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद भानु प्रसाद जिला क्रीड़ा अधिकारी ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया । वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद समाज सेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया । इस मौके पर आदित्य शुक्ल, दुर्गेश तिवारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, राकेश सिंह, हैदर, विनोद यादव आदि मौजूद रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे