डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) क्षेत्र के चंदापुर के मजरे ओझा पुरवा में दबंगो ने निर्माणाधीन शौचालय को ढहा दिया। गांव निवासिनी भूपराजी पत्नी शिव बरदान ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही रामबाबू, ननके, भोला आदि ने उसके निर्माणाधीन शौचालय को ढहा दिया दरवाजा तोड़ दिया तथा शीट निकाल कर फेंक दिया। पीड़िता के ऐसा करने से मना करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पीड़िता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिले शौचालय को बनवा रही थी । पीड़िता ने दबंगो के खिलाफ करवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विनोद सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है करवाई की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ