सुनील गिरी
हापुड़। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नानक चन्द शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सोप कर दिल्ली पब्लिक स्कूल में हजारों मासूम भयानक प्रदूषण और फैक्ट्री में लगे बॉयलरों के बीच में शिक्षा ले रहे हैं। इसी मामले को लेकर कार्यवाही की मांग की है । दिल्ली पब्लिक स्कूल से मेरिनों कम्पनी की दिवार लगी हैं वहां कम्पनी के दो बॉयलर चलते हैं और र्टवाईन हैं। इससे कम्पनी अपने लिए बिजली तैयार करती हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले हजारों बच्चें शिक्षा ले रहे बच्चों सहित शिक्षक और कर्मचारी जान जोखम डालकर कार्य कर रहें हैं। आये दिन बॉयलरों से होने वाले भीषण हादसे का नाम आने से आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नानक चन्द शर्मा ने क्षेत्र के एक दर्जन प्रधानों के साथ मिलकर जिलाधिकारी कृष्णा करूनेश को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही जान जोखिम डालकर शिक्षा ले रहें मासूम बच्चों की सुरक्षा की मांग की। वहीं जिलाधिकारी कृष्णा करूनेश मामले के जांच के आदेश एसडीएम सदर अजय श्रीवास्तव को दे दिए हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ