Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :सफाई कर्मचारी संघ बनकटी ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों का हुवा चयन




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ बनकटी ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों का चयन ब्लाक सभागार में सर्व सम्मत से गुरूवार को जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में किया गया। संघ के जिला संरक्षक महेन्द्र चौहान ने बताया कि सर्व सम्मत राकेश कुमार चौधरी अध्यक्ष, राजकुमार यादव मंत्री चुने गये। उन्हे एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी विस्तार करने का निर्देश संघ की ओर से दिया गया है। 
जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही समस्याओं का समाधान हो सकेगा। सफाईकर्मी अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ ही अधिकारों के लिये भी सक्रिय रहे। उन्होने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। 
चुनाव और अधिवेशन में संघ के मण्डल अध्यक्ष राम सहाय यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू देवी, मण्डल अध्यक्ष ऊषा कुशवाहा, हरिश्चन्द्र कन्नौजिया,  रेखा देवी, असलम अंसारी, तुलसीराम, राजकुमार पटेल, भोलानाथ, अशोक कुमार, गुड्डू, रमेश चन्द्र चौधरी, राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, वीरेन्द्र कुमार, जगेन्द्र, सतीश चन्द्र, राकेश कुमार शर्मा, राजू कुमार, संगीता देवी, फूलमती, शोभावती देवी, पुष्पा देवी, मंगल, उदयराज, अरविन्द कुमार, सुमित्रा के साथ ही अनेक सफाईकर्मी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे