Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धरना दे रहे शुगर मिल कर्मचारियों को भाजपा नेता ने दिया मदद का आश्वासन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। वाल्टरगंज शुगर मिल पर कर्मचारियों के चल रहे धरने में  वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता पुष्कर मिश्र ने पहुंच कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मिल प्रबंधन को 10 तारीख तक का समय दिए जाने के बाद इस मामले में कोई कार्रवाई ना किए जाने से आहत श्रमिकों द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने संबंधी मांगों को लेकर चल रहे धरने में पहुंचे भाजपा नेता ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनकर मिल प्रबंधन से बात किया।   
उन्होने बजाज गु्रप के पीआरओ दुर्गादत्त पांडेय से बात किया। जिस पर उन्होंने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। भीषण ठंड में चल रहे धरने में श्रमिकों के लिए फौरन तिरपाल व अलाव की व्यवस्था किए जाने का मिल प्रबंधन से आग्रह किया। मांगों के संदर्भ में मिल प्रबंधन ने उच्चाधिकारियों से बात कर श्रमिकों को नियमित किए जाने की बात कही। जिस पर भाजपा नेता ने कहा की अगर जल्द ही मामले का निपटारा नहीं हुआ तो लखनऊ तक संविदा कर्मियों की बात पहुंचाई जाएगी। 
इस दौरान धरने में मुख्य रूप से विकास सिंह, अमर लाल चौधरी, हरिश्चंद्र चौधरी, धर्मेंद्र, गौरव, अनिल पांडेय, रामदेव मौर्या, लल्लन सिंह, संजय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, संतोष सिंह, चंद्र शेखर खैधरी, राजेश चौधरी, संतराम चौधरी,, संजय सिंह, अनंत कुमार दूबे, सनातन चौधरी,, पप्पू भइया, बंटी मिश्र, लवकुश चौबे, संजय जायसवाल, अमर कुमार निषाद, अजय विभ्राट के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे