Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मानसी बनी अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की महिला प्रदेश अध्यक्ष


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मवई शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनौली में तैनात एक अध्यापिका को अखिल भारतीय चाणक्य परिषद का महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है । चाणक्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश कांत पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण पद प्रदान किया है।बता दे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा लेखन के लिए जनवरी माह में इन्हें सम्मानित भी करेंगे।प्रसिद्ध कवियत्री और अध्यापिका डॉ. कुसुम मानसी द्विवेदी को युवा लेखन के लिए प्रतिष्ठापूर्ण डॉ. रांगेय राघव सम्मान के लिए नामित किया गया है। 22 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। फैजाबाद में ओज के प्रतिनिधि कवि पं. खुशीराम द्विवेदी की पुत्री मानसी इससे पूर्व हिंदी एकेडमी दिल्ली से सम्मानित हो अपनी रचनाधर्मिता का लोहा मनवा चुकी हैं। मूलत: शिक्षिका मानसी भाषा और शिल्प के साथ कथ्य की गहनता के लिए जानी जाती हैं और अपनी पीढ़ी की महिला लेखिकाओं में अग्रणी होकर स्थापित हो रही हैं। मात्र 32 वर्ष की मानसी की अब तक चार कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें से दो शिक्षाशास्त्र के अध्येताओं के लिए हैं और दो में मानसी के साहित्यिक सरोकारों का पूरी संभावना के साथ परिचय मिलता है।इनकी रचनाओं में से एक दरकती दीवार की खूब सराहना हो चुकी हैं।इस सम्मान की सूचना के बाद मवई शिक्षा क्षेत्र के अध्यापको में खुशी की लहर दौड़ गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे