Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अगर आप बाइक चलाते है तो इसे जरुर पढ़े


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:यूँ तो पुलिस वाले जब बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले लोगों का चालान काटते देखकर तरह तरह बात कर मित्र पुलिस को भला बुरा कहते है।लेकिन सच तो ये इसके पीछे पुलिस व सरकार की मंशा है आपके जीवन को सुरक्षित करना।जिसका सीधा उदाहरण मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त नेवरा शाखा के प्रबंधक के साथ हुई सड़क दुर्घटना है।जिसमें उनकी जान बचाने में हेलमेट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।शायद प्रबन्धक हेलमेट न पहनें होते तो उनके सिर में गंभीर चोट लग जाती।घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक और बाइक के बीच टक्कर बहुत ही तेज हुई।वही सूचना मिलते ही पहुची एम्बुलेंस चालक और ईएमटी की बहादुरी काबिले तारीफ़ रही।आनन फानन में सीएचसी पहुचने के बाद लखनऊ भी पहुंचे।और ईएमटी कृपा शंकर तिवारी ने खूब मदद की ।जांच और इलाज के बाद तनाव मुक्त हुए शाखा प्रबंधक अनुज तिवारी ने सभी की दुआओ का असर बताया ।उन्होंने अपील किया कि हमेशा हेलमेट जरूर पहने पता नही कब दुर्घटना हो जाय।बता दे उमापुर दुल्लापुर मार्ग पर मोहम्मद पुर दाऊद गांव के निकट बुधवार सुबह बाइक से डयूटी जा रहे ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त नेवरा के शाखा प्रबंधक व प्रेस क्लब फैजाबाद सचिव टी एन तिवारी के पुत्र अनुज तिवारी सामने से एक लाइट जला कर आ रहे एक ट्रक से टकरा गए।जिससे उनके सिर में चोट आई हैं।वे हेलमेट पहने हुए थे जिसकी वजह से पूरी तरह से सुरक्षित रहे।घटना की सूचना पर पहुची 108 एम्बुलेंस के ईएमटी कृपा शंकर तिवारी ने आनन फानन में घायल प्रबंधक को सीएचसी मवई पहुचाया और जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ फ़हीम अंसारी ने उन्हें तत्काल डॉ राम मनोहर लोहिया रिफर कर दिया।वहाँ भी 108 के ईएमटी कृपा शंकर ने घायल की खूब मदद किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे