Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सनसनीखेज : एक और हत्या की वारदात से दहला फैजाबाद पहले गोली मारी फिर काट डाला


अमरजीत सिंह 
घर से निकला 18 साल का युवक नहीं लौटा वापस माइनर के किनारे खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
फैजाबाद
         बीते पखवारे भर से फैजाबाद जनपद के अलग-अलग इलाकों में हो रही ताबड़तोड़ हत्या की वारदातों का ख़ूनी सिलसिला जारी है . पुलिस एक वारदात की घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ भी नहीं पाती कि उसे अगली वारदात की खबर मिल जाती है बीते 15 दिनों में आधा दर्जन से अधिक महिला और पुरुषों की हत्या जनपद के अलग-अलग इलाकों में की जा चुकी है . 
            ताजा वारदात सामने आई है जनपद के ग्रामीण क्षेत्र पूराकलंदर इलाके के मोइया कपूर पुर गांव के पास . जहां पर नहर के बगल झाड़ी में एक 18 साल के युवक का शव पाया गया है . युवक की बेहद निर्ममता पूर्व तरीके से पहले गोली मारकर और फिर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है . मृतक अपने निजी काम से बीते मंगलवार की सुबह घर से निकला था लेकिन वापस घर नही लौटा घर से निकला 18 साल का युवक नहीं लौटा वापस माइनर के किनारे खून से लथपथ पड़ी मिली लाश मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के नरसिंहपुर इलाके में रहने वाला सूरज गोस्वामी 18 वर्ष पुत्र राजेंद्र गिरी मंगलवार की सुबह अपने घर से निजी काम से निकला था .लेकिन घर वापस नहीं लौटा काफी समय तक उसकी तलाश करने के बाद उसका कोई पता नहीं चला .बुधवार की देर शाम मोइया कपूर पुर के पास माइनर के करीब एक युवक झाड़ियों की तरफ गया तो उसने देखा कि खून से लथपथ एक युवक की लाश पड़ी हुई है . जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो मृतक की पहचान राहुल गोस्वामी के रूप में हुई . मृतक के जूते घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर बरामद किए गए हैं .मृतक का गला काट दिया गया है और पीठ में गोली मार दी गयी है .प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे आशनाई का मामला सामने आ रहा है .पुलिस की मानें तो पहले युवक को गोली मारी गई है और उसके बाद उसके ऊपर धारदार हथियार से भी हमला किया गया है .पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीँ हत्या की एक और जघन्य वारदात फैजाबाद पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे