अमरजीत सिंह
फैजाबाद : भू माफिया व तहसील कर्मियों की मिली भगत से क्षेत्र में फर्जी बैनामा कम होने का नाम नही ले रहा है एक फर्जी बैनामा करने को लेकर पीड़ित ने एसड़ीएम से लेकर मुख्यमंत्री के बेव पोटल पर शिकायत की लेकिन कार्यवाही शून्य है जिसे लेकर क्षेत्र अफवाहों का बाजार गर्म है
मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के राजस्व गॉव बसौढ़ी का है नरही पुरवा निवासी फूल चन्द पुत्र जगजीवन ने एसड़ीएम से लेकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की माग की है दिए गये शिकायती पत्र मे पीड़ित का आरोप है कि उसके पिता जगजीवन पुत्र दशरथ की मौत लगभग 16 वर्ष पूर्व हो चुकी है पीड़ित की जमीन बसौढ़ी ग्राम सभा में गाटा संख्या 748 रक्बा 0.3360 हेक्टेयर स्थित है जिसे बसौढ़ी गॉव निवासी नान्हू पुत्र जंगली ने पहचान पत्र में फर्जी रुप से जगजीवन बनकर 06 फरवरी 2016 को कफील अहमद पुत्र सुहैल अहमद,निवासी घोसियाना कोतवाली रुदौली व नरेन्द्र कुमार सिंह राठौर पुत्र हरिशंकर सिंह निवासी मो.पूरे मियॉ कस्बा रुदौली के नाम बैनामा कर दिया जिसकी पहचान भी नरही पुरवा निवासी राम करन पुत्र गया प्रसाद ओम प्रकाश सरोज पुत्र हौसिला प्रसाद निवासी फगौली कुर्मीयान ने की है
साथ ही पीड़ित ने बताया कि राजकरन व गोपी चन्द व हमारी माता रजवंता सहित का नाम 15/02/2017 वरासत मे दर्ज हो गया है तथा बिपक्षी पर मु.अ.सं.71/17 की धारा 419,420,467,468 व 471 आई पीसी में मुकदमा पटरंगा थाने में दर्ज है बिपक्षी की मिली भगत से तहसील प्रशासन ने पक 11 खारिज कर दिया जबकि हल्का लेखपाल द्वारा पीड़ित को दी गयी रिपोट में यह कहा गया है कि जगजीवन की मौत के बाद उक्त जमीन का बैनामा होने की बात कही गयी है
वही चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा पर बिपक्षी से मोटी रकम लेकर उक्त मुकदमे में एफआर लगाने का भी आरोप है जबकि एसड़ीएम पंकज सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है जॉच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ