Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:दबंगो ने लाठी डंडे से पीट बुजुर्ग विधवा को किया मरणासन्न


 अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के रजनपुर गांव में एक विधवा बुजुर्ग महिला और उसके दिव्यांग पुत्र को पड़ोसी ने गुरुवार को शाम महज इसलिए लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया कि उसने अपने छत पर जबरन गिराए जा रहे पानी रोकने की विनती पड़ोसी से की थी।पिटाई के बाद महिला और उसका दिव्यांग पुत्र बेहोशी की हालत में काफी देर तक पड़ा रहा ।महिला को मरा समझकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 100 पर दी तो पहुची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मवई पहुचाया जहाँ से चिकित्सको ने महिला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  रजनपुर गांव निवासी दिव्यांग रामसूरत का आरोप है कि पड़ोसी पलकधारी पुत्र गरीबे अपने छत का पानी जबरन मेरे छत पर गिराने लगे तो छत पर पानी न गिराने का निवेदन किया जिस पर उनके घर की महिलाएं भद्दी भद्दी गालिया देने लगी।इतने में पहुचे पलकधारी उनका पुत्र प्रेम ,मनीष,पुत्री रूबी और बहू मंजू और बिनीता ने पकड़ लिया और पलकधारी लाठियों से पीटने लगे जब बचाने के लिए 70 वर्षीय बिधवा माँ सुनदारा पहुची तो उन्हें भी पीटा इसी बीच मे पहुची नातिन खुशबू को पीटा और मरणासन्न अवस्था मे छोड़कर भाग गए ।ग्रामीणों ने बताया कि घायल काफी देर तक बेहोशी की हालत में पड़े रहे तो ऐसा लगा कि मर गई जिसकी सूचना डायल 100 पर दी गई तो पहुँची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मवई पहुचाया । जहाँ चिकित्सको ने सुनदारा 70 की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया।डॉ फहीम ने बताया कि बुजुर्ग महिला के सिर और बदन पर गंभीर चोटें आई है । सिर फट गया है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है।और दिव्यांग रामसूरत और उनकी पुत्री खुशबू को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है । मवई थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है । मामले की जांच की जा रही हैं दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे