Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अब अवैध कब्जेदारों की खैर नहीं ........रुदौली में शुरू हुवा अभियान


पहले दिन रवाना छः टीमों ने चकमार्ग व अन्य सरकारी जमीनों की पैमाइस कर कराया अतिक्रमणमुक्त

डीएम की बैठक के बाद रुदौली तहसील अन्तर्गत एन्टी-भू-माफ़िया टीम द्वारा पहली कार्रवाई
अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद:अतिक्रमणकारी सावधान  आपके विरुद्ध कार्रवाई के लिये पुलिस व राजस्व कर्मी एक हो गए है।अब आप किसी भी तरीके से बच नही सकते।तहसील रुदौली के प्रत्येक थाना क्षेत्रों में पुलिस व राजस्व की दो दो टीमें बन गई है।और आज से इन टीमों द्वारा कार्रवाई भी शुरू कर दी गई।
बता दे प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई व जमीनों को खाली करवाने को लेकर सख्त है।इसी के मद्देनजर 29 दिसंबर को जिलाधिकारी अनिल पाठक की अध्यक्षता में अतिक्रमण अबैध कब्जे को लेकर एक बैठक की थी।जिसमे उन्होंने नए वर्ष एक जनवरी से अबैध कब्जेदारों के विरुद्ध अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया था।जिसको लेकर उन्होंने जिले के प्रत्येकथाना क्षेत्रो में श्रावस्ती मॉडल दस सदस्यीय दो टीम गठन करने का सख्त निर्देश दिया था।इन टीमों में राजस्व व पुलिस विभाग से पांच पांच सदस्य सामिल करने के निर्देश थे।बैठक में डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा था कि अबैध कब्जेदारों पर कार्रवाई हेतु थाने से ही ये टीम करेगी रवाना होगी।इस टीम द्वारा की गई कार्रवाई की निगरानी जिले के अफसर सहित वे स्वयं करेंगे।
जिलाधिकारी के निर्देश पर रुदौली एसडीएम पंकज सिंह व सीओ धनंजय कुशवाहा द्वारा मवई थाने में बनी टीम ने गुरुवार को मवई थाने से भवानीपुर गांव में चकमार्ग भूमि विवाद को निपटारा करने के लिये रवाना हुई।यहां पर अतिक्रमणी भवानीपुर गांव निवासी जनार्दन अवस्थी,टहलू,हरिश्चन्द्र आदि के द्वारा चकमार्ग 1012 की पैमाइस कर गेहू सरसो मसूर की फसल की जुताई कराकर चकमार्ग को खाली करावाया।टीम में राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार,सौरभ सिंह लेखपाल,रामकुमार पांडेय
रामधीरज के अलावा पुलिस विभाग से मवई थाने के एसआई राम शंकर सरोज,कांस्टेबल अशोक यादव,रवि शरन अनीश धर्मेंद्र सामिल रहे।इसकी शिकायत भवानीपुर गांव निवासी रविचन्द अवस्थी ने की थी।क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया अतिक्रमण व अबैध कब्जा के विरुद्ध गांव गांव चलेगा महा अभियान,गरीबों को मौके पर ही मिलेगा न्याय।इसके लिये मवई रुदौली व पटरंगा थाना क्षेत्रों में दो दो टीमों का गठन किया गया।सभी टीमों द्वारा गुरुवार से अभियान का आगाज भी कर दिया गया है।तहसीलदार रामजनम यादव ने बताया छः अलग अलग टीमों ने भेलसर बारी जखौली गलौनी भवानीपुर पारा पहाड़पुर में भेजा गया था।जहां टीम में शामिल दोनों विभाग के कर्मियों ने मिलकर सरकारी जमीनों जैसे चकमार्ग आबादी की जमीन खलियान व घूर गड्ढे की जमीनों पर हुए अबैध कब्जे को लेकर आई तीस शिकायतों का निस्तारण करते हुए टीमो ने सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे को अतिक्रमणियों के जंगल से मुक्त कराया।एसडीएम पंकज सिंह ने बताया इन टीमों का सफल प्रयास शुरू हो चुका है।आज मैंने भवानीपुर व पारा पहाड़पुर में टीम के कार्य का अवलोकन भी किया।अच्छा रिजल्ट आ रहा है।इन्होंने बताया अबैध कब्जे को लेकर प्रशासन का ये बड़ा अभियान,भूमि विवाद निपटाना इस टीम प्रमुख उद्देश्य है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे