राजकुमारशर्मा
नानपारा (बहराईच) :-थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वाके निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में नानपारा पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ ।उसके पास से 200 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की है ।प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की एक शराब तस्कर लछमन मटेहि के रास्ते तस्करी के लिए कही शराब ले जाने वाला है। निशानदेही के आधार पर कांस्टेबल हरिश्चंद्र चौधरी, महेश चंद्र उपाध्याय,गया प्रसाद पांडेय के साथ बताये गए हुलिए के वयक्ति को लचमनपुर मटेही गाँव पहुच कर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछने पर उसने अपना नाम मंजीत पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी खैरहिया थाना तिकुनिया जनपद लखीमपुर खीरी बताया । उसके पास से 200 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद कर उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 03/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह लखीमपुर के रास्ते बहराईच शराब लाकर बेचता था।
वहीँ दूसरी ओर थाना हरदी पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ उसके पास से 205 लीटर जहरीली शराब और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया अभियुक्त कोहरे का फायदा उठा भागने में कामयाब रहा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियोक्त सर्वेश कुमार वर्मा पुत्र समता प्रसाद वर्मा कुर्मिनपुरवा बलसराय निवासी को पकड़ कर उसके पास से 205 लीटर जहरीली शराब और उपकरण बरामद किया गया दूसरा अधियोक्त पंकज वर्मा पुत्र समता वर्मा कोहरे का फायदा उठा फरार हो गया है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अभियुक्त की तलाश जारी है।
![]() |
| शराब बनाने के उपकरण के साथ आरोपी |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ