सुनील गिरी
हापुड़ । नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर में किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नगर पालिका परिषद की वेबसाइट को हैक कर पाकिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन को लगा दिया। इस वेबसाइट को पाक मॉन्स्टर के नाम से हैकरों ने हैक किया । इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने गढ़मुक्तेश्वर की कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई । जिस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है तो वहीं जिलाधिकारी कृष्णा करूनेश का कहना है क़ि गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद में जो की वेबसाइट हैक की गई है उसमें आइटी एक्ट के तहत जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यह वेबसाइट जिस का पासवर्ड नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के पास होता है और उस को हैक करने वाले प्राइवेट वेंडर बताए जा रहे हैं इस पहलू पर भी जांच कराई जा रही है क्योंकि मामला पाकिस्तान से जुड़ा होने को लेकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे जो लगाए गए उसी की वजह से मामला गंभीर बना हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ