Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़:किसान को मारी गोली


सुनील गिरी 
हापुड़ । शुक्रवार को जनपद मे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां अपने खेत से घर लौट रहे किसान को अज्ञात ने गोली मारी गोली लगने से किसान गंभीर रुप से घायल हो गया है जिस को पुलिस ने सीएससी में भर्ती कराया था लेकिन उसी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया । आपको बता दें जनपद हापुड़ के बहादुरगढ थाना क्षेत्र के सलोनी गांव में किसान राजू शुक्रवार की सबुह अपने खेत से घर लौट रहा था तो रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसको गोली मार दी गोली उसके सर में लगी । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायल राजू को गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको मेरठ रेफर कर दिया गया। आपको बता दें किसान राजू का अपने ही गांव में किसी से पैसे व जमीन के लेनदेन को लेकर विवाद चला रहा था गांव वालों व परिजनो को शक है किसान राजू को इसी विवाद के कारण गोली मारी गई हो हालांकि पुलिस तहरीर मिलने पर जांच कर कारवाई की बात कर रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे