Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़ :इस समझौता से वि०वि० के छात्रो को होगा लाभ


सुनील गिरी 
हापुड। मोनाड वि०वि० और एक प्रादेशिक समाचार चैनल के बीच एक अनुबन्ध हस्ताक्षरित हुआ। यह जानकारी वि०वि० के कुलपति डॉ० रामचन्द्र ने देते हुए बताया कि यह अनुबन्ध वि०वि० के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेन्ट के लिये बेहद लाभकारी साबित होगा। इस अनुबन्ध के तहत वि०वि० के छात्र वर्ष में दो बार चैनल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर अपने व्यवहारिक ज्ञान और कौशल को विकसित करेगें। मोनाड वि०वि० छात्रों के सैद्धान्तिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान के विकास पर सदैव ही प्रयासरत रहता है। यह अनुबन्ध भी वि०वि० के इन्हीं प्रयासों का परिणाम है। अनुबन्ध हस्ताक्षरित किये जाने के मौके पर उपकुलपति कर्नल डी०पी० सिंह, पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ० देवाशीष वर्मा, न्यूज चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहसिन खान आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे