Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:पांच विशिष्ट ग्राहकों को पूर्वांचल बैंक ने किया सम्मानित


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। डिजिटल सेवा की ओर कदम बढ़ाने वाले पांच विशिष्ट ग्राहकों को पूर्वांचल बैंक द्वारा सम्मानित किया गया। शुक्रवार को मालवीय रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक एस एन सिंह ने उपहार भेंट कर बैंक की डिजिटल सेवा से जुड़ने वाले प्रथम उपभोक्ता विनोद कुमार मिश्र सहित राजेश कुमार गुप्त, अमित कुमार गुप्त, मनोज तुलस्यान, विजय गुप्त को सम्मानित किया। कहा कि बैंक की डिजिटल सेवा के तहत पास मशीन की शुरुआत करने वाले इन उपभोक्ताओं की बदौलत बैंक ने पूर्वांचल के 11जिलों में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य बैंक उपभोक्ताओं से इस सेवा को शुरू करने की अपील की। इसके साथ मासिक समीक्षा बैठक कर बैंक की कार्य प्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी ली।
इस अवसर पर बैंक के सीनियर मैनेजर क्रेडिट पीपी पाण्डेय, मनोज सिंघल, आर डी तिवारी, नितिन शुक्ल, अशोक पाण्डेय, आलोक सिन्हा, आशुतोष श्रीवास्तव, आशीष पाठक व अन्य मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे