सड़क हाइवे सौगात को लेकर प्रमोद व मोना का आज होगा जोरदार स्वागत
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के अठेहा से संग्रामगढ़ हाइवे के पुर्ननिर्माण को लेकर आज कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की मौजूदगी मे भव्य समारोह के बीच आज शनिवार को भूमिपूजन करेंगें। सांसद प्रमोद तिवारी के प्रस्ताव पर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा इस सड़क हाइवे परियोजना के लिए हरी झण्डी मिलने से समूचे इलाके मे खुशी का माहौल है। सांसद प्रमोद तिवारी आज शनिवार को अठेहा तथा सांगीपुर मे एक बड़ी विकास रैली को सम्बोधित करेंगंें। वहीं क्षेत्रीय जनता द्वारा लालगंज के अमांवा तथा खालसासादात तिराहे पर सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना के भव्य स्वागत की भी तैयारी की गई है। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि सांसद प्रमोद तिवारी ननौती मार्ग से जिले की सीमा मे प्रवेश करेंगंे। वहीं अठेहा से संग्रामगढ़ की इस सड़क परियोजना से सांगीपुर व लालगंज तथा रामपुर संग्रामगढ़ जैसे तीन विकास खण्डों के लोगों को आवागमन की विशेष सुविधा मिलने लगेगी। गौरतलब है कि केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी को पत्र भेजकर सीआरएफ से इस सड़क को मंजूर किये जाने की जानकारी भी भेज रखी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ