शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जन परिवर्तन महासभा की टीम ने शुक्रवार को जरुरत मंदों को कपडे बितरित किया । लालगंज के हर्षपुर रंगोली में कोहरे के बीच पहुँची टीम ने जब देखा यहाँ ठंडी मे बच्चे ठिठुर रहे है और संगठन के अध्यक्ष बिपिन प्रकाश ने कहा की यहाँ देखकर लग रहा है यह अभियान लगातार चलाना चाहिए तब जाकर इनका कुछ हो पाएगा। टीम के अनिल भाई गुप्ता दिनेश सिंह समीरन प्रजेश तिवारी ने पिछले दिनों से घर घर कपड़ों को कलेक्टर करने का अभियान चलाया जिनको लेकर शुक्रवार को हुर्षपुर रंगौली के झुग्गी झोपड़ियों मे रहने वाले गरीब असहाय के बीच पहुँच कर उन्हें दिया यहाँ दीपक रागिनी नन्दिनी सोनल नन्हे दिनेश कोमल कपड़ों को पाकर बेहद खुश रहे। बाद में इन बच्चों को संगठन ने बिस्किट भी बांटा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ