Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:डीएम ने किसान रेडियो से किया यह आवाहन ,दिया सन्देश



सुनील उपाध्याय 
 बस्ती । जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने जनपद के एक मात्र एफ.एम. किसान रेडियो पर पहुंचकर नव वर्ष की शुभकामना दी। पत्नी उमा सिंह के साथ पहुंचे जिलाधिकारी ने रेडियो के माध्यम से नव वर्ष की शुभकामना देते हुये बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, तम्बाकू निषेध आदि का संदेश दिया। 
    कहा कि रेडियो एक प्रभावशाली माध्यम है, इसके द्वारा मनोरंजन के साथ ही सरकार के कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं को भी श्रोताओं तक पहुंचाया जाय साथ ही किसानों को उन्नतिशील कृषि तकनीक की भी जानकारी दी जाय। 
    आर.जे. धर्मेन्द्र कुमार और किसान रेडियो के सहयोगियों ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुये बताया कि रेडियो से अनेक लोकप्रिय कार्यक्रम प्रसारित होता है और ग्राम प्रधान से लेकर किसान तक सीधा संवाद बनाया जाय। ए.के. मणि त्रिपाठी, शुभम शुक्ल, श्रेया सिंह, मीनाराज, शीलम शुक्ला, शालिनी पाण्डेय आदि ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे