Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो दो हत्याओं से थर्रायी बस्ती


सुनील उपाध्याय

उत्तर प्रदेश में बस्ती  जिले के हर्रैया थानांतर्गत महूघाट गांव निवासी दो सगे भाइयों ने संपत्ति के लिए पिता और सौतेली मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। दोनों ने थाने में पहुंच गुनाह कबूल कर सरेंडर कर दिया। घटना शुक्रवार रात की है।


दो सगे भाईयों ने सम्पत्ति के लिए मॉ और पिता की हत्या जैसी  वारदात को अंजाम दिया है 
शुक्रवार की रात 10 बजे दोनों भाईयों ने वारदात अंजाम देने के एक घंटे बाद ही थाने पहुंच कर 
 आत्म-समर्पण कर दिया है |
महूघाट निवासी हृदयराम चौहान (55) ने पहली पत्नी की मौत के बाद पिछले साल कप्तानगंज की रहने वाली सुनीता (38) से शादी कर ली थी। पहले से मौजूद दोनों बेटों राजेश चौहान (30) और राजेंद्र चौहान (25) का संपत्ति को लेकर सौतेली मां से अक्सर विवाद होता था।
शुक्रवार को भी मां-बाप और दोनों बेटों के बीच जमकर विवाद हुआ। शाम करीब छह बजे झगड़े के दौरान राजेश और राजेंद्र ने हृदयराम और सुनीता पर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। शव आंगन में पड़ा रहा। पड़ोसियों को भी भनक नहीं लगी। रात करीब दस बजे दोनों थाने पहुँचे और घटना की जानकारी दी। बताया कि मां चाहती थी कि पूरी संपत्ति उसके नाम हो जाए। पिता भी उसी का साथ दे रहे थे। रात 11.00 बजे दोनों के साथ घटनास्थल पहुँची पुलिस ने शव और कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे