रिपोर्ट : डॉ ओपी भारती
गोण्डा।वजीरगंज,तरबगंज थाना के रामपुर टेंगरहा निवासी अब्दुल जाकिर ने थाने पर तहरीर देकर वीवी और ससुराली जनों पर जबरन तलाक मांगने का आरोप लगाया है । तहरीर के मुताबिक उसकी शादी 1 वर्ष पूर्व वजीरगंज थाना के नगवा गांव निवासी घिर्राऊ बेटी आशमा से हुई थी । कुछ दिन तक सब ठीक - ठाक रहा । उसके बाद पत्नी व उसके मायके वाले तलाक देने का दबाव बनाने लगे । तलाक देने से मना करने पर पत्नी आत्महत्या की धमकी दे रही है , जब कि मायकेवाले पूरे परिवार को जेल भेजवाने की भी धमकी दे रहे हैं । बावजूद इसके वो अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहता है । उसने थानाध्यक्ष तरबगंज से न्याय की गुहार की है । इस संबंध थानाध्यक्ष तरबगंज अंगद राय ने मामले से अनभिज्ञता जताई है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ