Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:नगरपालिका प्रशासन की संवेदनहीनता लकड़ी की जगह पन्नियो का अलाव जलाने पर लोग मजबूर


सुनील उपध्याय 
बस्ती यूपी । बस्ती जनपद इन दिनों भयंकर ठण्ड की चपेट में है। हाड़ कंपाती ठण्ड से निजात दिलाने के लिये प्रशासनिक स्तर पर किये गये प्रबंध नाकाफी हैं, नतीजा ये है कि लोग ठिठुर ठिठुर कर दिन बिता रहे हैं। शहरी क्षेत्र में नगरपालिका प्रशासन की संवेदनहीनता का ये आलम है कि मोहल्लों में बूढ़े बुजुर्ग और बच्चे प्लास्टिक की पन्नियां और कूड़े जलाकर ठण्ड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बातें कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहीं। उन्होने कहा शहरी क्षेत्र के 25 वार्डों में सिर्फ कुछ ही स्थानों पर अलाव जलवाये जा रहे हैं जबकि कागजों में सैकड़ों कुन्तल लकड़ी जलाने की झूठी रिपोर्ट तैयार कर भारी गोलमाल किया जा रहा है। कचहरी क्षेत्र में हजारों वादकारी और अधिवक्ता प्रतिदिन आते हैं लेकिन अलाव का कोई प्रंबध नही किया गया है। श्री द्विवेदी ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया है समय रहते शहर के सभी वार्डों में अलाव जलाने के साथ ही कम्बल वितरण की व्यवस्था की जाये जिससे जरूरतमंदों को भीषण ठंण्ड से राहत दिलायी जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे