Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गरीब के लिए बहुत लाभकारी है सुकन्या खाता:एके सिंह


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद-:रौनाही डाकघर में फैजाबाद मण्डल के मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने बचत खाता, ग्रामीण डाक जीवन बीमा,तथा सुकन्या समृधि योजना को जन जन पहुचाने के उद्देश्य से अमानीगंज, बड़ागांव, सोहावल, डयोढ़ी डाकघर के शाखा डाकपालो के साथ बैठक कर दिन अभियान को गति दिया।इस दौरान अभियान में शिरकत करते हुए फैजाबाद मण्डल मुख्यालय के सहायक अधीक्षक डाकघर  ए के सिंह ने बताया कि इस अभियान से आम जनता सीधे डाक विभाग से जुड़ रहा है और सुबह से ही जनता सीधे जुड़कर खाता खुलवा रही है।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान से आम जनता को अल्प बचत करने की जागरूकता आयेगी और इससे उनका परिवार खुशहाल होगा उन्होंने सुकन्या समृधि खाता के लिए कहा कि इससे बेटियां आर्थिक मजबूत होगी हर वर्ग के व्यक्ति को इसका सीधा लाभ मिलेगा है आज के भाग दौड़ के समय में इंसान का जीवन खतरे में रहता है ऐसे में यह ग्रामीण डाक जीवन बीमा उसके परिवार के जिमेदारियों का निर्वाहन करेगा और सुकन्या खाता से उसकी बेटी के पढाई अथवा शादी के समय उसे पैसे की चिंता नही करनी होगी तब उसके लिए यह सुकन्या खाता वरदान साबित होगा इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि छोटी बचत सिर्फ डाकघर में ही किया जा सकता है शीघ्र ही केंद्र सरकार की सभी छुट इन्ही खातो के द्वारा ही आप लोगो को मिलेगा साथ ही यह भी बताया कि अभियान का कारवां चल पड़ा है कोई भी घर अब डाक विभाग से छुटेगा नही इस दौरान अभियान में पोस्टमास्टर संतोष कुमार, पवन गुप्ता,अनिल कुमार,  प्रतिभा सिंह,सम्पूर्णा उपाध्याय, नन्द किशोर,अशोक कुमार, आदि सहित सैकड़ों मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे