Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चालीस करोड़ की लागत से होगा अठेहा संग्रामगढ़ हाईवे का सुदृढ़ीकरण:प्रमोद

विकास रैली को संबोधित करते सांसद प्रमोद तिवारी

केद्रीय सड़क निधि की सड़क परियोजना से सुगम होगा अयोध्या से चित्रकूट का आवागमन:मोना

लालगंज प्रतापगढ़। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शनिवार को क्षेत्र के लोगों को चालीस करोड़ लागत की नेशनल हाईवे सड़क परियोजना की सौगात सौपी।
सड़क परियोजना का भूमिपूजन करते साँसद प्रमोद व विधायक मोना
अठेहा से संग्रामगढ़ तक पैतालिस किलोमीटर लम्बी इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से अब अयोध्या से चित्रकूट जैसे दो बड़े धामों के लिये तीर्थ यात्रियों को भी सीधा और सुगम नेशनल हाईवे मिल जायेगा। अठेहा बाजार मे उत्सव भरे माहौल मे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने समारोहपूर्वक भूमिपूजन कर इस वृहद सड़क परियोजना के नये सिरे से निर्माण की शुरूआत की। यहां आयोजित एक बड़ी विकास रैली को संबोधित करते हुये राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि अठेहा से संग्रामगढ़ जैसी बड़ी सड़क परियोजनाओं को क्षेत्र मे लाने का उददेश्य जनता को बहुमुखी विकास की मुख्य धारा मे जोड़ने के साथ यहां पर व्यापारिक उन्नति और उद्यम के क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता ले आना है। श्री तिवारी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि यह बड़ी सड़क परियोजना पारदर्शिता के साथ रामपुर खास के विकास की एक और नवीन गाथा लिखेगी। विकास रैली की अध्यक्षता करते हुये विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बताया कि इस सड़क परियोजना के पूर्ण होने पर अब बाबा घुइसरनाथ धाम मे कांवर लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को सावन मेले तथा शिवरात्रि के पर्व पर आवागमन की विशेष सुविधा मिल सकेगी। वहीं विधायक मोना ने बताया कि सड़क परियोजना से जहां अमेठी, गौरीगंज, सुल्तानपुर व रायबरेली से व्यापारिक कारोबार को बढ़ावा मिलेगा वहीं कालाकांकर तथा मानिकपुर गंगा घाट से बाबा घुइसरनाथ के जलाभिषेक के लिये भी पर्यटन एवं तीर्थ यात्रियों को बेहतर सड़क संसाधन मुहैया हो सकेगा। विधायक मोना ने कहा कि सड़क परियोजना के एक मुश्त बजट मंजूर होने से सांसद प्रमोद तिवारी के अयोध्या से चित्रकूट पर्यटन धाम तक सीधे आवागमन का पैकेज भी पूर्ण होता दिखेगा। संचालन पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी ने किया। इसके बाद राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सांगीपुर मे भी आयोजित बड़ी जनसभा मे रामपुर खास को प्रदेश का मॉडल क्षेत्र बनाये जाने का ऐलान किया। लालगंज के अमावां, खालसा सादात तिराहे व पण्डित का पुरवा तथा देउम तिराहे पर भी सड़क परियोजना की सौगात को लेकर भारी तादात मे जुटे लोगों ने प्रमोद तिवारी एवं मोना मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत करते दिखे। इस मौके पर एआईएमटी के निदेशक अम्बिका मिश्र, प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, दृगपाल यादव, संतोष द्विवेदी, रामबोध शुक्ल, सुधाकर पाण्डेय, महेंद्र सिंह, पवन शुक्ल, आईपी मिश्र, भूपेंद्र सिंह, गुडडू पाण्डेय, कृष्णावती तिवारी, मंदाकिनी, केडी मिश्रा, नवीन प्रताप सिंह, अनवारूल हसन, मो0 सैफ आदि रहे। 

सड़क परियोजना से होगी व्यवसायिक उन्नति
 अठेहा संग्रामगढ़ सड़क परियोजना के सुदृढ़ीकरण से अब स्टेट हाईवे की जगह क्षेत्र मे एक और नेशनल हाईवे का दर्जा हासिल करती दिखेगी। केंद्रीय सड़क निधि से पुर्ननिर्मित होने वाली पैतालिस किमी0 की सड़क परियोजना की खासियत क्षेत्र के अठेहा, उदयपुर, सांगीपुर, घुइसरनाथ धाम, लालगंज, रामपुर बावली, रानीगंज कैथौला व संग्रामगढ़ जैसी प्रमुख बाजारों का व्यवसायिक कारोबार सुल्तानपुर के जगदीशपुर व अमेठी औद्यौगिक क्षेत्र से आवागमन के संसाधन को नये सिरे की मजबूती भी दे सकेगी। सड़क परियोजना को लेकर शनिवार को अठेहा से लालगंज तक प्रमोद तिवारी एवं आराधना मिश्रा मोना का जगह जगह बने स्वागत द्वारों पर उमड़े जन सैलाब को देख लोगों मे खासा उत्साह खुद खुशी बयां कर रहा था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे