लालगंज प्रतापगढ़। तहसील क्षेत्र के जेवई गांव मे शनिवार को एडीएम सोमदत्त मौर्य ने औचक निरीक्षण कर पटटों के आवंटन का सत्यापन किया। अपर जिलाधिकारी ने आवंटन के लाभार्थियों से मिलकर पटटों की पात्रता भी परखी। उन्होनें एसडीएम को पट्टे के आवंटन मे किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरतें जाने के बाबत रिर्पेाट भी भेजे जाने के निर्देश दिये। इसके बाद एडीएम ने तहसील मे राजस्व वसूली समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। एडीएम ने ठंड को देखते हुये तहसील प्रशासन द्वारा अलाव एवं कम्बल वितरण मे पूरी पारदर्शिता तथा तत्परता के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम कोमल यादव व तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय भी मौजूद रहे। एडीएम के अचानक तहसील क्षेत्र मे होने से थानों मे हो रहे समाधान दिवस मे मौजूद राजस्वकर्मियों मे पूरे दिन हड़कम्प का माहौल दिखा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ