लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के खालसा के पंडित का पुरवा मे किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के विजय कोरी की पत्नी कर्मा देवी ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती पहली दिसम्बर को उसकी सोलह वर्षीय पुत्री को गांव की मीना ने बहला फुसलाकर आरोपी प्रमोद के साथ अपहरण कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुक्रवार की शाम आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है, शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ