Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:घर मे घुसकर मारपीट, आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज


लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के देल्हूपुर गांव मे जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने घर मे घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की घटना को अंजाम दिया। गांव के मोबीन के पुत्र सलीम ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती पंद्रह दिसम्बर को दिन मे तीन बजे गांव के ही जमील व मकबूल व पांच अन्य आरोपियों ने उसके घर मे घुसकर मारपीट की। आरोप है कि घर मे रखे घरेलू सामान को भी आरोपियों ने तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। पीड़ित का कहना है कि कोतवाली पुलिस को उसने तहरीर दी किंतु पुलिस ने जांच के नाम पर हीलाहवाली जारी रखी। अफसरों की डांट फटकार के बाद शुक्रवार की देर रात पुलिस ने जमील समेत सात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है।   
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे