Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ :शासन के 61 बिन्दुओं के विकास प्राथमिकता वाली समीक्षा बैठक सम्पन्न


50 लाख की लागत तक के निर्माण कार्यो को मार्च 2018 तक कार्यदायी संस्थाये कराये पूर्ण :डीएम

शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ।  पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में शासन की प्राथमिकता वाले 61 बिन्दुओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शम्भू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम चिकित्सा विभाग की समीक्षा की जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0के0 नैय्यर से दवाओं की उपलब्धता, एम्बुलेन्स की उपलब्धता के विषय में जानकारी प्राप्त की तो मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दवाये एवं एम्बुलेन्स की सुविधा उपलब्ध है। उन्होने जे0एस0वाई0 भुगतान एवं ए0एन0एम0 के पोस्टिंग के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक आयोजित करने के निर्देश सी0एम0ओ0 को दिये। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि अब तक जिस उप स्वास्थ्य केन्द्र पर ए0एन0एम0 की तैनाती नही की गयी है वहां पर ए0एन0एम0 की तैनाती सुनिश्चित की जाये। जिला महिला चिकित्सालय के 100 बेड के अस्पताल के निर्माण की प्रगति धीमी होने पर आवास विकास परिषद के अभियन्ता को फटकार लगायी और उसके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। ट्रामा सेन्टर के निर्माण के सम्बन्ध में तेजी लाने के निर्देश सम्बन्धित संस्था को दिये। जिला पंचायत विभाग की समीक्षा में 14वें वित्त से आंगनबाड़ी केन्द्र, सबसेन्टर, स्कूल आदि में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने और सहाबपुर प्राथमिक विद्यालय में एक आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण के लिये जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकान्त पाण्डेय को निर्देशित किये। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति वितरण सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की तो जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति के वितरण का कार्य फरवरी माह के अन्तिम सप्ताह तक छात्रों के खातों में कर दिया जायेगा। महिला हेल्पलाइन की समीक्षा में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रतिदिन लगभग औसतन 12 शिकायतें दर्ज होती है जिसका निराकरण यथा सम्भव कर दिया जाता है। 
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर वितरण के सम्बन्ध में ए0बी0एस0ए0 से जानकारी ली गयी तो उन्होने बताया कि शासन द्वारा धन आवंटित हो गया है अतिशीघ्र विद्यालयों में स्वेटर वितरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। कृषि विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक डा0 रघुराज सिंह को निर्देशित किया कि यूरिया खाद की उपलब्धता पर्याप्ता मात्रा में किसानों के लिये की जाये जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक अरविन्द सिंह को निर्देशित किया कि लाभार्थियों के खातें में उनका पैसा पहुॅच जाये, यदि जमीन सम्बन्धी कोई विवाद हो तो उसका निराकरण कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारम्भ करवा दिया जाये। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग डी0पी0 दूबे को निर्देशित किया कि जिन सड़को पर गड्ढे पाये जाये उनकी तत्काल मरम्मत की जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने 50 लाख की लागत तक के निर्माण कार्यो को मार्च 2018 तक पूर्ण करने के निर्देश समस्त कार्यदायी संस्था को दिये और कहा कि समय से कार्य पूर्ण न होने पर सम्बन्धित संस्था के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। आज की समीक्षा में सिंचाई विभाग, यू0पी0 नेडा, नगर पालिका परिषद्, जल निगम, मनरेगा आदि विभागों की समीक्षा जिलाधिकारी ने की।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  राजकमल यादव, परियोजना निदेशक अरविन्द सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जितेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0के0 नैय्यर, जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकान्त पाण्डेय सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे