सुनील उपाध्याय
बस्ती । नव वर्ष पर्व पर हर तरफ शुभकामनाओं का दौर देखा गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। सॉफ्टदेव टैली गुरु, कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान की ओर से मालवीय रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में नव वर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक छात्र एवं छात्राओ ने हिस्सा लिया । संस्था के प्रबंधक राम प्रीत प्रजापति ने सभी उपस्थित छात्र एवं छात्राओ को नववर्ष की बधाई दी । कार्यकर्म में संस्था के उप प्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा, शुभम पाठक, शुभम मिश्रा, रुपेश श्रीवास्तवा, संदीप मिश्रा, अंजनी पाठक, रिया पाठक, अनुराग द्विवेदी, अम्ब्रेश निषाद, अरविन्द पाण्डेय, मनीष, प्रशांत एवं उत्कर्ष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ