गोंडा:-छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर गावं निवासी राम मनोहर वर्मा ने छपिया थाने में गन्ना तौल के दौरान बभनान चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए उक्त मामले की तहरीर दी है।दी गयी तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बीती रात वह गन्ना ट्राली में लेकर बभनान चीनी मिल बेचने गया।जहाँ मिल के कुछ कर्मचारियों व किसानो के बीच गन्ने की तौल को लेकर कुछ कहासुनी हो रही थी।जिसकी वजह से गन्ना किसान तौल कराने को तैयार नही थे।शिकायतकर्ता का आरोप है कि तौल पर खड़ी गाड़ी के बाद उसका नंबर था।लेकिन कर्मचारियों ने पीड़ित का क्रम तोड़कर तौल कराने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।पीड़ित द्वारा अपने नंबर पर ही तौल कराने की बात कहने पर उसे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों ने पीड़ित को बुरी तरह पीटा।एसओ छपिया शैलेश सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर पड़ी है।कार्यवाही की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ