सुनील गिरी
हापुड। नई साल के मौके पर मेरठ हापुड़ लोकसभा के बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सैकड़ो गरीबो,बेसहारा लोगो को कंबल बाटे जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशियों के भाव दिखे | बढ़ती ठंड को देखते हुए बीजेपी सांसद और जिला प्रशासन ने ठंड से बचने के लिए 500 गरीबो को कंबल बाटे है। कंबल वितरित के दौरान सदर विधायक विजयपाल सदर नगरपालिका अध्यक्ष प्रफुल और सदर एसडीएम अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की और से ठंड में जी रहे गरीबो के लिए आज नई साल के मौके पर कंबल वितरित का आयोजन किया गया जिसमे बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल,विधायक विजयपाल ,नगरपालिका अध्यक्ष प्रफुल भी पहुंचे। बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने जिलामुख्यालय पर गरीब बेसहारा 500 लाभार्थियों को कंबल बाटे है। कंबल मिलने के बाद अब हो सकता है बढ़ती ठंड से राहत मिलेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ