10वीं व 12वीं के के स्कूल 10 बजे खुलेंगे
सुनील गिरी
हापुड़ । शीतलहर व कोहरे के कारण, हांड कंपा देने वाली सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुऐ। अपरजिलाधिकारी रजनीश राय ने कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। और कक्षा दस से बारह तक के छात्रों के भी स्कूलों का समय 10 बजे कर दिया है। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी शीतकालीन अवकाश दिलाने की मांग करते हुए बीएसए व एडीएम को ज्ञापन दिया। छोटे बच्चो की सेहत को ध्यान में रखते हुए एडीएम रजनीश राय ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में सात जनवरी तक अवकाश की घोषणा कर दी है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों को निदेर्शित किया है कि 10वीं व 12वीं के छात्रों को स्कूल में सुबह 10 बजे से पहले न बुलाया जाए तथा आठवीं तक के स्कूलों का निरीक्षण किया जाए, यदि इस अवधि में खुले मिले तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र्र कुमार ने जनपद के सभी विद्यालयो को आदेश भेज दिये है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ