अमरजीत सिंह
फैजाबाद:श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या जी मे श्रीराम दर्शन यात्रा अन्तर्गत 30 वे दिन श्री राम जन्मभूमि का दर्शन करने हेतु रुदौली के पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार कसौधन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में राम भक्तों का जत्थे के साथ ही साथ अयोध्या की पवित्र भूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया सभी दर्शनार्थी अयोध्या स्थित विवेक श्रृष्टि मे एकत्रित होकर जन्म भूमि के दर्शन करेंगे श्रीराम दर्शन यात्रा केन्द्रीय समिति सदस्य,पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन ने अपने वक्तव्य मे कहा 71 दिवसीय श्रीराम दर्शन यात्रा राम जन्म भूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण में सहायक होगा हम सबको मंदिर निर्माण हेतु कारसेवा करने के लिए आगे आना चाहिए
कार्यक्रम मे नगर संयोजक गुलाब चन्द्र कौशल,जोन प्रमुख विजय तिवारी,शक्ति केन्द्र प्रमुख सत्य प्रकाश दूबे,धर्मवीर सिंह,विजय कसौधन,अनिल कसौधन, अशोक विश्वकर्मा,रमेश यज्ञसेनी,मनोज जायसवाल,अमन मिश्र, अमन गुप्ता,विश्वनाथ तिवारी सहित सैकड़ो दर्शनार्थी उपस्थित रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ