Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कई राज्यों और देशों से होकर गुजरेगी एकता संदेश यात्रा




सुनील उपाध्याय 
बस्ती। कायस्थ वाहिनी की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त को सर्व समाज में स्थापित करने के उद्देश्य से 02 मार्च को बस्ती के हथियागढ़ से भोर में 4.00 बजे एकता संदेश यात्रा निकाली जा रही है, जो कई राज्यों और देशों से होकर गुजरेगी। 14 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में वाहिनी के वालेण्टियर विभिन्न स्थानों पर भारतीय संस्कृति एवं भगवान श्री चित्रगुप्त के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। 

उक्त बातें वाहिनी प्रमुख पंकज भैया कायस्थ ने स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में कहीं। वे सम्बन्धित विषय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। पंकज भैया ने एकता संदेश यात्रा का रूट चार्ट बताते हुये हुये कहा कि यह यात्रा बस्ती से निकलकर कृष्णानगर, बढ़नी, पोखरा, काठमाण्डू, सीतामढ़ी, रांची, भुवनेश्वर, वेस्ट बंगाल से होकर गुजरेगी, इसका समापन भूटान में होगा। इस बीच जगह जगह बैठकें और यात्रा के स्वागत के कार्यक्रम तय है। यात्रा में शामिल वालेण्टियर नेपाल एवं भूटान नरेश से भी मुलाकात करेंगे। 

यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, प्रोजेक्टर और गीत संगीत के माध्यम से लोगों को यात्रा के उद्देश्यों से परिचित कराया जायेगा। बजाज एवेंजर क्लब पुणे महाराष्ट्र के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम यात्रा में शामिल है। इसमें बस्ती से हिस्सा लेने वालों में प्रमुख रूप से तरूण, शैल, विशाल, तुषार, अंमित, अजित, संजय, अनिरूद्ध, मयूर आदि हैं। नेतृत्व वरूण प्रकाश के हाथों में होगा। वाहिनी प्रमुख पंकज भैया अपने हथियागढ़ स्थित आवास से एकता संदेश यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होने कहा कि एकता में बल है, विकास ही सम्बल है, ध्येय वाक्य के साथ कायस्थ वाहिनी भगवान श्री चित्रगुप्त को सर्व समाज में स्थापित कराने के मिशन पर पूरे विश्व में काम कर रही है। लाखों की संख्या में वाहिनी से जुड़े लोग इस महान लक्ष्य तक पहुंचने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं, वाहिनी ऐसे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे