Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल में झूमा बचपनः मनाया रंगारंग होली


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । सत्यम् शिवम् सुन्दरम पाण्डेय बाजार में उमंग का पर्व होली  बुधवार को उल्लासपूर्वक मनाया गया। रंग से सराबोर बच्चों की छवियां भा गई। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बिखेरी। 
स्कूल की प्रबन्धिका नीतू अरोरा ने छात्रों को होलिका के इतिहास, असत्य पर सत्य के विजय के प्रसंगों की विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने ‘होली आई, होली आई, रंग बिरंगी होली आई, मम्मी ने गुझिया बनाई, पापा ने गुलाल लगाया, मस्तानों की टोली आई, रंग बिरंगी होली आई’ आदि गीतों को प्रस्तुत कर मन मोह लिया। 
सामाजिक कार्यकर्ता नन्द किशोर साहू ने होली के महत्व के बारे में छात्रों को जानकारी दी। 
दिव्यांश, कालरा, सृष्टि राजपाल, श्लोक, अकदस, आदर्श, सानी, नव्या, दर्शित, गार्गी, आरोही, तेजस, अवन्तिका, पुष्टि ने नृत्य और गीतों से होली को जीवन्त किया।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे