अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। आर्ट ऑफ लिविंग की अनुग्रह यात्रा करते हुये आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर प्रसाद आज बिशेष अनुग्रह एक्सप्रेस रेलगाड़ी से बलरामपुर पहुंचे । श्री श्री रविशंकर ने मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण का हल न्यायालय के निर्णय से सम्भव नहीं है कयोंकि निर्णय के समय कुछ दिनो के लिए दोनो पक्ष भले ही सहमत हो जांए परंतु आगे चलकर हारा हुआ पक्ष पुनः बवाल शुरू कर देगा इसीलिए कोर्ट के बाहर मेरा सभी पक्षों से सुलह समझौते का प्रयास जारी है l
उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला आने के बाद हारे हुये पक्ष को संयम बरतने की जरूरत है अन्यथा देश का माहौल बिगड़ सकता है l कांग्रेस नेता तिवारी द्वारा श्री श्री रविशंकर पर भाजपा का प्रचार करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि लोगों को अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने का पूरा हक है उन्हें बोलने दीजिये । मेरा राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने लोगों से समाज में सौहार्द्र का वातावरण बनाने के लिये संस्थान से जुड़कर अध्यात्म और योग करने पर बल दिया l उन्होंने कहा कि यूपी में हिंसा की हो रही घटनाओं की रोकथाम कर शांति अमन चैन का माहौल होने से अयोध्या मामले का निस्तारण में आसानी होगी l साथ ही जनमानस का जीवन शान्तिपूर्ण होने के साथ साथ सुखी होगा बलरामपुर पहुंचने पर उनका अनुयायियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे l
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ