अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रूदौली अंतर्गत रूदौली अलियाबाद रोड पर रौज़ा गाँव के निकट पल्सर सवार युवक को अज्ञात पिकअप ने मारी ज़ोरदार टक्कर।पल्सर सवार युवक गंभीर रूप से घायल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे एक युवक पल्सर मोटर साइकिल से रूदौली से अलियाबाद की ओर जा रहा था कि तभी रौज़ा गाँव के निकट अज्ञात पिकअप ने पल्सर सवार युवक को ज़ोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया।गाँव वालों ने तुरन्त गंभीर रूप से घायल युवक को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली पहुँचाया।घायल युवक की जेब से मिले डी एल से उसकी पहचान मो क़ासिम आयु 35 वर्ष पुत्र मो सगीर निवासी रसूलपुर थाना दरियाबाद के रूप में हुई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रथम उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया।सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे चौकी इंचार्ज भेलसर अंजेश सिंह,तेजेन्द्र सिंह धामा व् बृजेश सिंह ने घायल को तुरन्त 108 एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजवाया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ