Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधुत विभाग की लापरवाही के चलते एक मासूम की गई जान


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:थाना मवई के सैदपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बाकर पुर मजरे लोहटी सरैयां में करन्ट लगने से बालक की मौत हो गई।मौत की खबर से गाँव में मचा कोहराम।गाँव वालों में इस घटना को लेकर विधुत विभाग के प्रति भारी आक्रोश।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाकर पुर मजरे लोहटी सरैयां में 3:30 बजे किशन लाल की पत्नी अपने घर के सामने सरसो पीट रही थी वहीं पर उसका पुत्र सुभाष आयु 7 वर्ष भी मौजूद था जो विधुत खंभे के पास जाकर कर खेल रहा था।खम्बे पर करन्ट उतर रहा था अचानक बालक उसी खम्भे में उतर रहे करन्ट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।गांव वालों ने विधुत विभाग पर इल्ज़ाम लगाते हुए बताया कि गांव के हर खम्भे से करन्ट उतर रहा है कई बार सूचना दी गयी लेकिन उसको सही कराने के लिए कोई भी विधुत विभाग का कर्मचारी नही आया।इस तरह विधुत विभाग की लापरवाही से आज जब बढ़ा हादसा हुआ है।इस सम्बंध में जब जे०ई० श्रवण कुमार बाबा बाज़ार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गलती से बांधने वाले ने गलत बांध दिया था इस लिये करन्ट उतर रहा था। सूचना पाते ही मौके पर सैदपुर चौकी इंचार्ज नंद हौसिला यादव व उनके सहयोगी दिवाकर यादव और डायल 100 की 0926 के इंचार्ज मेहंदी हसन व उनके सहयोगी पहुँच कर गाँव वालों को शान्त कराया।थानाध्यक्ष मवई ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है।जानकरी पाते ही तहसील प्रशासन व् भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव भी मौके पर पहुंच गए।विधायक ने पोस्टमार्टम जल्द करवाने का आश्वासन दिया और परिवार वालो को ढांढस बंधाया।उपजिलाधिकारी पंकज सिंह ने विधुत विभाग के एस डी ओ को क्षेत्र के सभी खम्भो की जांचकर तुरन्त ठीक कराने का निर्देश दिया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे