अमरजीत सिंह
फैजाबाद:बीते दिनों मवई थाना क्षेत्र के राम समुझ पुरवा मजरे चन्द्रामऊ मंगा में एक नाबालिग बालिका की दुराचार के बाद की गयी हत्या का समाचार सुनकर आज कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने मृतका के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना दी तथा आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये का चेक मृतका के पिता महंगू को दिया।मौके पर जिलाधिकारी डाक्टर अनिल कुमार भी मौजूद थे।मंत्री श्री महाना ने मृतका के पिता को आश्वासन दिया कि आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल होने के बाद उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने उपस्थित जिलाधिकारी से गांव में पात्र 16 भूमिहीन लोगों को अविलम्ब प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में पक्की सड़क बनवाने का भी आश्वासन दिया।उन्होंने बालिका की हत्या में शामिल आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने का भी परिजनों को आश्वाशन दिया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव,उप जिलाधिकारी रुदौली पंकज सिंह,बी डी ओ मवई मीना कुमारी,भाजपा नेता अजीत प्रताप सिंह,महेन्द्र पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ