Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रैक्टर ट्राली से दबकर एक युवक की हुई मौत



अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रुदौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसन पुरवा मजरे बारी में रिस्तेदारी में आये एक युवक की ट्राली से दबकर मौत हो गयी जो ग्राम कुम्हारन का पुरवा मजरे अमानीगंज का रहने वाला राम मूरत पिता स्व. दयाराम उम्र लगभग 35 वर्ष जो परसनपुरवा मजरे बारी थाना खंडासा में अपने रिस्तेदारी में आज सुबह आया हुआ था।लगभग 10  बजे वह घर से निकलकर बाहर जा रहा था कि सामने से आ रही एक ट्राली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई यह घटना देख कर ड्राइवर तुरंत गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया लोगों ने बताया कि ट्राली ट्रक्टर राघव राम यादव की है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल जयवीर सिंह अपने हमराहियों उपनिरीक्षक शमशाद अली,भेलसर चौकी प्रभारी अंजेश सिंह,एसआई हरेन्द्र सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लिया।इस सम्बंध में कोतवाल ने बताया कि म्रतक राम मूरत पुत्र दयाराम  कुम्हारन पुरवा मजरे अमानीगंज  रिश्तेदारी में आया था जो मोरंग लदी ट्रक्टर ट्राली की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है धारा 279/304 ए आई पी सी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर ट्रेक्टर ट्राली को क़ब्ज़े में ले लिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे