खुर्शीद खान
सुल्तानपुर (यूपी). होली के मौके पर जहां अबीर और गुलाल के साथ खुशी के कहकहे लगे रहे थे तभी बाहर से आई ख़बर पर पूरे घर में मातम पसर गया। जवान बेटे के मरने की ख़बर पाकर कौन है जिसकी आंखों से आंसू न निकले? शहर के मेजरगंज लालमणि विश्वकर्मा के घर का आलम कुछ ऐसा ही रहा।
![]() |
| फ़ाइल फोटो :मृतक |
सीताकुंड घाट स्थित गोमती नदी पर हुआ हादसा
शनिवार होली के ठीक 24 घंटों के बाद निकले हुए सूरज में कोतवाली नगर के मेजरगंज निवासी लालमणि विश्वकर्मा के घर से उनके जवान बेटे की अर्थी उठी तो हर आंख से आंसू छलक उठा।
दरअस्ल शुक्रवार होली के दिन दोपहर में लालमणि विश्वकर्मा का पुत्र अमित विश्वकर्मा (26) दोस्तों के साथ सीताकुंड घाट स्थित गोमती नदी में नहाने को पहुंच गया।
इस बीच नहाते हुए वो नदी के काफी अंदर तक पहुंच गया, और जब तक वो मदद के लिये साथियों को आवाज़ लगाता तब लहरों ने उसे अपने अंदर समेट लिया था।
दोस्त को डूबता हुआ देख साथियों ने गुहार लगाई, जिस पर पास में मौजूद ने पुलिस को खबर किया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों को बुलाया, क़रीब घंटे भर की मेहनत के बाद गोताखोरों ने पानी से लाश को बाहर निकाला।
इकलौती बहन रो-रो कर है बेहाल
इस बीच में ये ख़बर जंगल में आग की तरह फैलते हुए लालमणि विश्वकर्मा के घर तक पहुंच गई।
बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद लालमणि विश्वकर्मा के घर होली का रंग की जगह मौत का मातम पसर गया।
बताया जा रहा है लालमणि विश्वकर्मा के तीन पुत्र थे जिसमें से अब एक दुनिया में नहीं रहा। वहीं तीन भाईयों में इकलौती बहन भाई की मौत की खबर सुनने के बाद रो-रो कर बेहाल है।
मृतक के साथियों से पुलिस ने किया पूछताछ
पुलिस ने पंचनामा भर कर लाश का पोस्टमार्टम कराया है। एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले में इंवेस्टीगेशन कर रही है। मौके पर मौजूद मृतक के साथियों से पुलिस ने पूछताछ किया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ