सुनील उपाध्याय
बस्ती। त्रिपुरा, नागालैण्ड में मिली ऐतिहासिक जीत और मेघालय में सरकार बनाने की संभावना पर चुनाव परिणाम आते ही शनिवार को भाजपा नेता, कार्यकर्ता झूम उठे और मिठाईयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।
भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि पर्वोत्तर राज्यों में पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां, राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुशल मार्ग दर्शन तो है ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कड़े परिश्रम ने दो दशक पुराने त्रिपुरा के वाम गढ को ध्वस्त कर दिया।
बताया कि आगामी 6 मार्च को शिक्षा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके लिये पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं अखण्ड प्रताप सिंह, भावेष कुमार पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, कुंवर आनन्द, अभिनव उपाध्याय, शिवांशु मिश्र, आलोक पाण्डेय, विद्या मणि सिंह, अमृत वर्मा, सतीश सिंह, कबीर तिवारी, वरूण पाण्डेय, धर्मेन्द्र जायसवाल, राजन ठाकुर आदि में दायित्वों का वितरण किया गया।
दो राज्यों में सरकार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में विवेकानन्द मिश्र, रामचरन चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र ‘कमलेश’ विकास पाण्डेय, दीप चन्द पाण्डेय, परिपूर्णानन्द पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ