सुनील गिरी
हापुड। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापुर रेलवे गेट नंबर 85 सी पर ट्रेन व ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई व दूसरी तरफ से आ रही लखनऊ स्पेशल ट्रेन के चालक की सावधानी से दुर्घटना होने से बच गई। व ट्रक से टकराई मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन चालक की मौत हो गई ओर सहचालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है इस घटना के बाद कई घण्टो तक रूट प्रभावित रहा। बता दे की बीतीं शुक्रवार देर रात मुरादाबाद से दिल्ली जा रही डीएमयू ट्रेन लगभग रात्री एक बजे पिलखुवा के परतापुर रेलवे गेट पर रोडी से भरे ट्रक से टकरा गयीं जिससे ट्रेन चालक राजेश की दर्द नाक मौत हो गयी। वहीं डीएमयू ट्रेन के गार्ड की सूझबूझ से लखनऊ एक्सप्रेस बाल बाल दुर्घटना ग्रस्त होने हे बचीं। पैसेंजर ट्रेन के गार्ड ने डाउन मे लखनऊ एक्सप्रेस के चालक को तुरंत ही लाल सिग्नल की लाइट दिखाई जिससे एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन रोक ली।
दुर्घटना की सूचना आग की तरह फैल गयीं, सूचना मिलते ही मौके पर डीएम कृष्णा करूणेश व एसपी हेमन्त कुटियाल, रेलवे मुरादाबाद मडंल के उच्च अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। रेलवे की एक्सीडेंट स्पेशल ट्रेन, क्रैन भी मौके पर पहुंची गई। डीएमयू ट्रेन के चालक को ट्रेन के इंजन से गैस कटर की मदद से काट कर निकाला गया। दुर्घटना के कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहा, रेलवे गेट नंबर 85 सी का केबिन भी टूट गया। ट्रक चालक भी गंभीर घायल हो गया जिसको पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । घटना के बाद मौके पर पहुचे अधिकारीयो ने बाताया की दुर्घटना किस कारण से हुई जांच कि जा रही है ओर जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए गी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ